नदियाँ (उत्तरी अमेरिका महाद्वीप)

नदियाँ (उत्तरी अमेरिका महाद्वीप) Download

नदियाँ (उत्तरी अमेरिका महाद्वीप)
नदियाँ (उत्तरी अमेरिका महाद्वीप)
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर मुख्य रूप से तीन देश कनाडा, अमेरिकाऔर मैक्सिको स्थित हैं| उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के चारो तरफ अनेक खाड़ियां जैसे बेरिंग सागर, ब्योफोर्ट सागर, हडसन की खाड़ी, सेंट लारेंस की खाड़ी, मैक्सिको की खाड़ी और कैलीफोर्निया की खाड़ी स्थित है | उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर प्रवाहित होने वाली नदियां इन्ही सागरों में अपना मुहाना बनाती हैं |
  • कनाडा विशेष रूप से हडसन की खाड़ी के आस-पास का क्षेत्र वर्ष के अधिकांश दिनों में बर्फ से ढंका रहता है | क्योंकि कनाड़ा के लगभग मध्य से आर्कटिक वृत्त गुजरता है|66 डिग्री उत्तरी अक्षांश को आर्कटिक वृत्त कहा जाता हैं |
  • आर्कटिक वृत्त के आस-पास का क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है| यहां ग्रीष्म ऋतु सीमित अवधि के लिए आती है | यहाँ जमे बर्फग्रीष्म ऋतु में पिघलने लगते हैं|बर्फ के पिघलने से कुछ झीलों तथानदियों का उद्भव होता है| उदाहरण के लिए कनाडा में मैकेन्जी नदी और अलास्का क्षेत्र की यूकोन नदी केवल ग्रीष्म ऋतु में ही प्रवाहित होती हैं |
  • अलास्का, कनाडा के पश्चिम में स्थित है|अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनैतिक अधिकार का क्षेत्र है | यूकोन नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है |
  • यूकोन नदी का उद्गम स्थल कनाडा में है | यूकोन नदी, अलास्का में प्रवाहित होते हुए बेरिंग सागर में अपना जल गिराती है |
  • अलास्का और रूस के मध्य में स्थित संकरे सागर को बेरिंग सागर कहते हैं|
  • यूकोन नदी अलास्का के कटमई क्षेत्र से होकर गुजरती है|अलास्का का कटमई क्षेत्र सक्रिय ज्वालामुखी का क्षेत्र है| ज्वालामुखी क्षेत्र से होकर गुजरने के कारण इस नदी से अनेक गैसें और जलवाष्प निकलती रहती है इसलिए यूकोन नदी को हजारो धुँआरो वाली घाटी कहते हैं |
  • मैकेन्जी नदी,कनाडा की सबसे लम्बी नदी है | मैकेन्जी नदी कनाडा के मध्य से निकलती है और ब्यूफोर्ट सागर में अपना जल गिराती है | कनाडा में मैकेन्जी नदी के पूर्वी क्षेत्रों में झीलें पायी जाती हैं |
  • मैकेन्जी नदी के पूर्व में स्थित झीलों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम निम्नलिखित है

(i)     ग्रेट बियर झील

(ii)    ग्रेट स्लेव झील

(iii)   अथावस्का झील

 

  • ग्रेट बियर, ग्रेट स्लेव और अथावस्का झीलों का निर्माण ग्रीष्म ऋतु में होता है|66 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा यहां से होकर गुजरती है | उत्तरी ध्रुव के समीप होने के कारण कनाडा वर्ष के अधिकाँश दिनों में बर्फ से ढका रहता है| अत: ग्रीष्म ऋतु में जब ये बर्फ पिघलने लगते हैं, तो झीलों का निर्माण हो जाता है |
  • महान झील प्रदेश,संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडाकी सीमा बनाते हैं|महान झील प्रदेश के अन्तर्गत 5 झील स्थित हैं |ये पांचो झीलें पूर्व से पश्चिम की ओर क्रमश: निम्नलिखित हैं –

(i)     सुपीरियर    

(ii)    मिशिगन

(iii)   ह्यूरान         

(iv)   इरी

(v)    ओंटोरियो

 

  • सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरान, इरी और ओंटोरियो ये पाँचों झीले आपस में जुड़ी हुई हैं| इन पांचो झीलों का जल सेंट लारेंस नदी में प्रवाहित होता है | सेंट लारेंस नदी,सेंट लारेंस की खाड़ी में अपना जल गिराती है | सेंट लारेंस नदी कनाडाऔर संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर प्रवाहित होती है |
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा को निर्धारित करने वाले तीन तत्वहैं-

(i)     490 उत्तरी अक्षांश रेखा

(ii)    महान झील प्रदेश

(iii)   सेंट लारेंस नदी

 

  • सेंट लारेंस नदी के तट पर दो मुख्य शहर स्थित हैं –

(i)     मोंटेरियल (कनाडा)

(ii)    क्यूबेक (कनाडा)

 

  • मोंटेरियल,जलपोत उद्योग का प्रमुख केंद्र है| यहाँ समुद्री जहाज बनाये जाते हैं| क्यूबेक विश्व में कागज उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है |
  • 40-60 डिग्री अक्षांशों के मध्य में शीतोष्ण वनों का विस्तार पाया जाता है |इन शीतोष्ण वनों में मुलायम लकड़ियाँ पायी जाती हैं| कागज निर्माण उद्योग में मुलायम लकड़ियों का उपयोग किया जाता है |शीतोष्ण वनों को टैगा वन भी कहा जाता है |
  • टैगा वन मुलायम लकड़ियों के भण्डार होते हैं|इसके विपरीत उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में कठोर लकड़ियाँ पायी जाती हैं | यही कारण है कि कनाडा में सेंट लॉरेन्स नदी के तट पर स्थित क्यूबेक कागज उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र है |
  • मीसीसीपी-मिसौरी नदी मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवाहित होती है| यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी क्षेत्र से निकलकर दक्षिण की ओर प्रवाहित होते हुए मैक्सिको की खाड़ी में अपना जल गिराती है |
  • मीसीसीपी-मिसौरी नदी का उद्भव दो धाराओं के रूप में होता है | इसकी पूर्वी धारा को मीसीसीपी नदी और पश्चिमी धारा को मिसौरी नदी कहते हैं |ये दोनों धाराएँ संयुक्त रूप में मीसीसीपी-मिसौरी कहलाती है |
  • मीसीसीपी मिसौरी नदी का डेल्टा पक्षियों के पैर के समान है इसलिए इसे पक्षीपाद डेल्टा कहते हैं| दूसरे शब्दों में मीसीसीपी-मिसौरी नदी पक्षीपाद डेल्टा का निर्माण करती है |
  • मीसीसीपी-मिसौरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में न्यूअर्लियन्स नामक हवाई अड्डा स्थित है |टेनेसी नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में प्रवाहित होते हुए मिसीसीपी-मिसौरी नदी में मिल जाती है |
  • रेड नदी रॉकी पर्वत से निकलकर मीसीसीपी-मिसौरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में अपना मुहाना बनाती है |
  • Note –रेड नदी मीसीसीपी-मिसौरी नदी की सहायक नदी नहीं है बल्कि यह इन नदियों के डेल्टा क्षेत्र में अपना मुहाना बनाती है |
  • कोलोरेडो नदी रॉकीज पर्वत के सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एल्बर्ट के पास से निकलकर कोलोरैडो पठार के जल को अपवाहित करते हुए दक्षिण में कैलीफोर्निया की खाड़ी में अपना जल गिराती है |
  • कोलोरेडो नदी दो देशों से होकर प्रवाहित होती है| इसका अधिकांश भाग संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवाहित होता है तथा कुछ भाग मैक्सिको में प्रवाहित होती है |
  • कोलोरेडो नदी के तट पर संयुक्त राज्य अमेरिका का महत्वपूर्ण शहर लॉस वेगास स्थित है |
  • कोलोरेडो नदी के पश्चिम में कोलोरेडो पठार के अन्तर्गत डेथ वैली स्थित है | डेथ वैली समुद्र सतह से 86 फीट नीचे चारो ओर पठार से घिरी हुई एक निचली घाटी है| यहाँ वर्षा नहीं होती तथा हवाएं गर्म रहती है | इन विषम परिस्थितियों के कारण यहां जीवन बहुत मुश्किल है | यह अत्यन्त दुर्गमघाटी है |
  • रियोग्रांडे नदी, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर प्रवाहित होते हुए मैक्सिकों की खाड़ी में जल गिराती है |
  • रियोग्रांडे नदी के बेसिन में ही चिहुआहुआ की खान स्थित है|चिहुआहुआ की खान वास्तव में विश्व में चाँदी का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है |

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy