मैंगनीज

मैंगनीज Download

मैंगनीज
मैंगनीज
  • मैंगनीज के प्रमुख अयस्क साइलोमैलिन (Psilomelene) तथा ब्रोनाईट(Bronite) है |
  • संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) एवं खान मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट( 2017-2018) के अनुसार मैंगनीज उत्पादन में भारत का दक्षिण अफ्रीका,चीन, आस्ट्रेलिया, गैबन एवं  ब्राज़ील के बाद विश्व में छठवाँ स्थान रखता है |
  • मैंगनीज का अधिकाँश उपयोग लोहा एवं इस्पात उद्योग में ही किया जाता है | भूगर्भ में जिन स्थानों से लौह अयस्क प्राप्त किया जाता है, मैंगनीज भी उन्हीं स्थानों से प्राप्त होता है |
  • लोहे के समान ही मैंगनीज भी धारवाड़ क्रम के चट्टानों में पाया जाता है| मैंगनीज एक लोहांश धातु है |अर्थात् लोहे में भी मैंगनीज का कुछ अंश पाया जाता है |
  • यदि धातु में 40 % से अधिक मैंगनीज है तब उसे मैंगनीज कहा जाता है लेकिन धातु में 40% से कम मैंगनीज होने पर उसे लोहा कहा जाता है |
  • मैंगनीज के उत्पादन की दृष्टि से भारत के शीर्ष राज्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा हैं, जबकि मैंगनीज के भण्डारण की दृष्टि से भारत के शीर्ष राज्य ओडिशा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश हैं |

          भारत में मैंगनीज की प्रमुख खानें निम्नलिखित हैं –

राज्य खानें
ओडिशा केंदुझर और बोनाई
मध्यप्रदेश बालाघाट जिला
महाराष्ट्र भण्डारा जिला
कर्नाटक बेलारी जिला (संदुर पहाड़ी पर)
बाक्साइट
बाक्साइट

बाक्साइट

  • बाक्साइट से ही एल्युमिनियम की प्राप्ति होती है |अर्थात् बाक्साइट एल्युमिनियम का ही आक्साइड है | बाक्साइट के संचित भंडारण और उत्पादन दोनों की दृष्टि से भारत में ओडिशा का प्रथम स्थान है |
  • अधिकांश धातुएं जैसे- लोहा, मैंगनीज, ताँबा, क्रोमियम, सोना, निकिल, जस्ता आदि धारवाड़ क्रम की चट्टानों में पाये जाते हैं |किन्तु बाक्साइट धारवाड़ क्रम की चट्टानों में नहीं पाया जाता हैं, यह लैटराइट चट्टानों में पाया जाता है |
  • बाक्साइट के उत्पादन की दृष्टि से भारत के शीर्ष राज्य ओडिशा, गुजरात और झारखण्ड हैं, जबकि बाक्साइट के भण्डारण की दृष्टि से भारत के शीर्ष राज्य ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश और गुजरात हैं |

          भारत में बाक्साइट की प्रमुख खानें निम्नलिखित हैं –

राज्य खानें
झारखण्ड राँची, पलामू और लोहरदगा
ओडिशा कोरापुट जिला (पंचपतमाली पहाड़ी)
तमिलनाडु पालनी, जावादी और सेवाराय पहाड़ी
मध्य प्रदेश अमरकंटक पठार
गुजरात देवभूमि और द्वारका
  • ओडिशा में स्थित कोरापुट जिला में पंचपतमाली की पहाड़ियों में बाक्साइट पाया जाता है|
  • तमिलनाडु में स्थित पालनी, जावादी और सेवाराय की पहाड़ियाँ चार्कोनाइट चट्टानों द्वारा निर्मित पहाड़ियां हैं | यहाँ बाक्साइट का समृद्ध भण्डारण पाया जाता है |
  • मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक पठार का क्षेत्र भारत मेंबाक्साइट के लिए जाना जाता है |

सोना

  • धारवाड़ क्रम की चट्टानों में क्वार्ट्ज चट्टानों के शिराओं में पाया जाता है |
  • भारत का लगभग 99% सोना कर्नाटक के कोलार और हट्टी की खानों से निकाला जाता है | इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामगंगा नदी के बालू में भी सोना छोटे-छोटे कणों के रूप में पाया जाता है | आन्ध्र प्रदेश में रामगिरी की खान से भी प्राप्त किया जाता है |

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy