भारत की प्रमुख झीलें

भारत की प्रमुख झीलें Download

राज्य झील
जम्मूकश्मीर वुलर, डल, गाडसर, अनंतनाग, बेरीनाग, शेषनाग, कौसरनाग, नागिन, पोगोंगछो, सीमोरीरी, गंगाबल और मानसबल
हिमाचल प्रदेश भृगु, मच्छियाल, रेणुका, सूरजताल, चन्द्रताल
उत्तराखण्ड नैनीताल, डोडीताल, भीमताल, सातताल, नौकुछियाताल, देवताल, खुरपाताल, राकसताल और मालाताल
चंडीगढ़ सुखनाझील
राजस्थान राजसमं, जयसमं, नक्की, सांभर, फतेहसागर, लूनकरसर, डीडवाना, पिछौला, आनासागर, कुचामन, ढेबर और पुष्कर
महाराष्ट्र लोनार और पोवई
कर्नाटक बेलान्दुर
केरल बेम्बानाड और अष्टमुदी
सिक्किम सोंगमा
मणिपुर लोकटक
उड़ीसा चिल्का
तेलंगाना हुसैन सागर और नागार्जुन सागर
आंध्र प्रदेश कोलेरू और पुलिकट
तमिलनाडु कोडाइकनाल और कालीवेली
हरियाणा सूरजकुण्ड
...
India Lakes
  • भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है| चिल्का झील उड़ीसा राज्य में स्थित है|
  • चिल्का एक लैगून झील है, जिसके कारण इसका जल खारा होता है|
  • पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है|
  • कभी-कभी समुद्री अवसादों के कारण लैगून झीलों का मुहाना अवरूद्ध हो जाता है, ऐसी स्थिति में लैगून झीलों का सागर से सीधा संपर्क नहीं रह जाता है| उदाहरण के लिए-गोदावरी एवं कृष्णा नदी डेल्टा के बीच स्थित कोलेरू झील|
  • लैगून झीलों की स्थिति इस प्रकार है –
राज्य झील
उड़ीसा चिल्का
आंध्र प्रदेश कोलेरू और पुलिकट
केरल बेम्बानाड और अष्टमुदी
  • कोलेरू झील कृष्णा और गोदावरी नदियों के बीच में स्थित है|
  • पुलिकट झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य के सीमाई तट पर स्थित है|
  • पुलिकट झील में ही श्रीहरिकोटा द्वीपस्थित है, जिसपर ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान’ द्वारा स्थापित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र स्थित है|
  • बेम्बानाड झील में एक द्वीप स्थित है, जिसे वेलिंगटन द्वीप कहते हैं| केरल में नौकायान प्रतियोगिता बेम्बानाड झील में वेलिंगटन द्वीप से ही आयोजित होती है|
  • केरल की लैगून झीलों को स्थानीय रूप से कयाल कहते हैं|
  • भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील वुलर झील जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है|
  • झेलम नदी , बेरीनाग झील से निकलकर श्रीनगर में वुलर झील से होकर गुजरती है|
  • गोखुर झील का निर्माण नदियों द्वारा किया जाता है, दूसरे शब्दों में झेलम नदी ने ही वुलर झील का निर्माण किया है| वुलर झील एक गोखुर झील का उदाहरण है|
  • वुलर झील के निर्माण में विवर्तनीक क्रिया का भी प्रभाव है| पृथ्वी के भीतर होने वाली आन्तरिक क्रिया को विवर्तनीक क्रिया कहते हैं|
  • राजस्थान राज्य की अधिकतर झीलेंलवणीयहैं| राजस्थान राज्य की झीलों का निर्माण पवनोंद्वारा हुआ है|
  • राजस्थान की झीलों का लवणीय होना यह प्रमाणित करता है, कि यहाँ पर कभी टेथिस सागर रहा होगा जो अब एक अवशेष के रूप में बचा है, इसलिए इन झीलों का पानी खारा है|
  • महाराष्ट्र राज्य में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी क्रियाओं के द्वारा निर्मित झील है|
  • ज्वालामुखी क्रियाओं के द्वारा निर्मित झील को क्रेटर झील कहते हैं|
  • पूर्वोत्तर भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक झील है, यह मणिपुर राज्य में स्थित है|
  • मणिपुर राज्य में केबुललामजाओ नामक एक तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क स्थित है|

 

मानव निर्मित (कृत्रिम)झीलें

  • चम्बल नदी का पानी रोककर तीन कृत्रिम झीलें बनाई गयी हैं –
मध्य प्रदेश गाँधीसागर झील
राजस्थान जवाहर सागर झील और राणा प्रताप सागर झील
  • भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्दसागर झील है, जोकि सतलज नदी पर हिमाचल प्रदेश में स्थित है|
  • तेलंगाना राज्य में दो कृत्रिम झीलें हैं-
निजाम सागर झील मंजीरा या मंजरा नदी पर (गोदावरी की सहायक नदी है, जो दक्षिण की ओर से आकर मिलती है|)
नागार्जुन सागर झील कृष्णा नदी का जल रोककर

 

  • उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर गोविन्द वल्लभ पंत नामक कृत्रिम झील है| गोविन्द वल्लभ पंत कृत्रिम झील रिहन्द नदी का पानी रोककर बनायी गयी है|
  • रिहन्द नदी सोननदी की सहायक नदी है, जो छत्तीसगढ़ राज्य में अमरकंटक पठार से निकलकर पटना के समीप गंगा नदी से मिल जाती है|
  • गोविन्द वल्लभ पंत झील का जो भाग उत्तर प्रदेश में है, वह उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के अंतर्गत है|
  • तमिलनाडु राज्य में कावेरी नदी का जल रोककर स्टेनले झील का निर्माण किया गया है|

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy